धमतरी बस्तर में तैनात जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है । घटना 14 फरवरी की है जब सभी जवान रायपुर एयरपोर्ट की तरफ जा रहे थे तभी धमतरी बायपास में उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई । टक्कर से कार का ऊपरी हिस्सा नष्ट हो गया । मामला अर्जनी थाना क्षेत्र का है। मृतकों में राचीं निवासी मुकेश कुमार हेड कांस्टेबल, राजस्थान निवासी उमेन्द्र सिंह एस आई ,उत्तरप्रदेश के कांस्टेबल राजकुमार गौड़ , ड्राईवर मध्यप्रदेश निवासी हीरालाल नागर हैं
ऐसे ही एक अन्य सड़क दुर्घटना में बालोद में 3 युवकों की जान चली गई। हादसा बालोद -दल्ली राजहरा मेन रोड के जमही टोल प्लाजा के पास हुई युवक 13 फरवरी की रात बाईक में सवार होकर निकले थे और उनकी बाईक खड़ी ट्रक से टक से टकरा गई जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया ।