सरस्वती सम्मान से सम्मानित होंगे पाणिग्रही

जगदलपुर. 21 फरवरी 2026 को विमतारा ऑडिटोरियम,शांति नगर रायपुर में सरस्वती साहित्य महोत्सव का वृहद आयोजन किया जा रहा है l इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के साहित्यिक विभूतियां को सम्मानित किया जाएगा l इस साहित्य महोत्सव में जगदलपुर के वरिष्ठ साहित्यकार रुद्र नारायण पाणिग्राही को सरस्वती सम्मान से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है, यह सम्मान आंचलिक साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा l*
*ज्ञात हो कि यह साहित्य महोत्सव सरस्वती प्रकाशन भिलाई तथा साईनाथ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है l छत्तीसगढ़ के उक्त ग्रुप के द्वारा कला साहित्य व संगीत के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रतिवर्ष लोगों को सम्मानित करती आ रही है इस वर्ष सरस्वती साहित्य सम्मान 2026 का रुद्र नारायण पाणिग्रही वरिष्ठ लेखक व इतिहासकार को प्रदान किया जाएगा l उक्त कार्यक्रम में परिचर्चा के दो सत्र तथा ओपन माइक कार्यक्रम भी शामिल है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *