राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे से स्कूलों की आवाजाही बाधित हाने की आशंका ट्रैफिक में भारी दिक्कत
जगदलपुर
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर दौरे से पहले, कार्यक्रम स्थल लाल बाग इलाके के आसपास बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है । सुरक्षा उपायों के तहत, पुलिस ने कार्यक्रम स्थल के आसपास की सड़कों के एक बड़े हिस्से को बंद कर दिया,
लाल बाग इलाके और उसके आसपास कई स्कूल हैं। राष्ट्रपति के दौरे के दिन, इस इलाके में चलने वाली स्कूल बसों को कथित तौर पर रोका जाना है । आस पास मौजूद निजी स्कूलों को बंद करने का स्कूल प्रबंधन ने नोटिश जारी किया है।
लाग-बाग के नजदीक ही मौजूद भगत सिंह स्कूल की क्या स्थिति होगी इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
इसके अलावा, इलाके में ट्रैफिक की स्थिति काफी खराब हो सकती है । सड़कें बंद होने और रूट बदलने से लंबा ट्रैफिक जाम लगना लाजमी है। जिससे यात्रियों को घंटों देरी का सामना पड़ेगा। पुलिस अपनी जारी एडवाईजरी में रूट बदल कर बताया है। ऑफिस जाने वाले, इमरजेंसी गाड़ियों और स्थानीय निवासियों को भी भीड़ और सीमित रास्तों के कारण परेशानी होने वाली है।
हालांकि लोगों ने राष्ट्रपति के दौरे का स्वागत किया और कड़ी सुरक्षा की ज़रूरत को माना, खासकर जब स्कूल और बच्चे सीधे प्रभावित होते हैं। अधिकारियों ने अभी तक दौरे के दौरान स्कूलों और ट्रैफिक मैनेजमेंट में हुई दिक्कत के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
ट्राफिक की इस व्यवस्था का अनुसरण करें
वीआईपी विजिट हेतु आ रहे समस्त नागरिकों हेतु निम्न पार्किंग की व्यवस्था की गई है
१.गणपति रिसोर्ट के सामने मैदान
२. आमगुड़ा जिओ पेट्रोल पम्प के बाजू
३. कुम्हड़ा कोट मैदान
लाल बाग मैदान कार्यक्रम स्थल में प्रवेश हेतु प्रवेश द्वार की जानकारी
१.वीवीआई,वीआईपी, मीडिया पासधारी चित्रांश मंदिर सनसिटी मार्ग गेट का उपयोग करें
२. सांकृतिक दल के सदस्य गणतंत्र द्वार के पास के गेट का उपयोग करें
३. स्कूल के सांस्कृतिक दल की छात्राएँ M I P exit द्वार का उपयोग करेंगे ।