जगदलपुर, 06 फरवरी . सात से नौ फरवरी तक चलने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी। शहर के लालबाग मैदान में आयेजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहु, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सदस्यों के साथ कई विशिष्ट हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। श्रीलंका की भारत में उच्चायुक्त प्रदीपा महिषिनी कोलोन, दक्षिण अफ्रीका के राजदूत प्रोफेसर अनिल सोकलाल व टोगो के राजदूत एसआरएच फहमी के भी आने की संभवना है।
जिला प्रशासन द्वारा इन तीनों देशों के राजदूतों के बस्तर पंडुम के उद्घाटन समारोह में शामिल होने की संभावना को देखते हुए लाइजनिंग अधिकारियों की नियुक्ति करते हुए ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं कर ली हैं। बता दें कि प्रदेश शासन द्वारा कई देशों के राजदूतों को भी बस्तर पंडुम में शामिल होने का कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि और राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता बस्तर पंडुम के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि है। राष्ट्रपति बनने के बाद वह पहली बार बस्तर आं रही है। उनके ऐतिहासिक स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। बस्तर संभाग के दोनो सांसद और सभी विधायक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।