जादू-टोने के संदेह में हत्या, जंगल में गाड़ा शव; 9 दिन बाद पुलिस ने बरामद किया नरकंकाल

 

आरोपियों ने हत्या कर गांव के जंगल मे ही दफन की शव विवाद के बाद कि हत्या

सुकमा धर्मेन्द्र सिंह ऐंकर- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अंधविश्वास की बलि चढ़े एक ग्रामीण की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना गादीरास क्षेत्र के ग्राम कुचारास में जादू-टोने के संदेह में चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को जंगल में दफना दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के 9 दिन बाद शव बरामद कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
लापता होने से खुला राज
मृतक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई 23 जनवरी 2026 से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। शिकायत के बाद गादीरास पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सुकमा एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार ने बताया कि जांच के दौरान यह बात सामने आई कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ जादू-टोने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में निकाला गया शव
पुलिस ने विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर गांव के जंगल में दबिश दी। क्राइम सीन यूनिट और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में दफनाए गए शव को बाहर निकाला गया। शव की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल पोस्टमार्टम और विस्तृत जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में दहसत का माहौल है
चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में धारा 103(1), 61, 238, 3(5) BNS और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है:
* कोसा सोड़ी (पिता दामा सोड़ी)
* हुंगा सोड़ी (पिता देवा सोड़ी)
* नंदलाल करटामी (पिता धुरवा)
* दुला सोड़ी (पिता पांडू)
(सभी निवासी ग्राम कुचारास)
पुलिस की अपील
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के निर्देशन में हुई इस सफल कार्रवाई के बाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी सामाजिक कुरीतियों के झांसे में न आएं। यदि इस प्रकार की कोई संदिग्ध गतिविधि या विवाद सामने आता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *