जगदलपुर। बस्तर की माटी से उठी बेबाक और सशक्त पत्रकारिता को राष्ट्रीय पहचान मिली है। देश के प्रतिष्ठित रामेश्वरम् हिन्दी पत्रकारिता राष्ट्रीय पुरस्कार से इस वर्ष बस्तर के जमीनी पत्रकार विकास तिवारी ‘रानू’ को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय, विशिष्ट एवं जनहितकारी योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।
यह पुरस्कार देश के ख्यातिप्राप्त पत्रकार एवं समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वरदयाल त्रिपाठी की पुण्य स्मृति में दिया जाता है। सम्मान स्वरूप विकास तिवारी को ₹11,000 की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
रामेश्वरम् संस्थान, झाँसी (उत्तर प्रदेश) के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने बुधवार, 17 दिसंबर की शाम यह घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2025 के लिए गठित निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से विकास तिवारी ‘रानू’ का चयन किया है। समिति ने उनके द्वारा बस्तर की जनता, आदिवासी अंचल और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर की गई