पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष की पत्नि और नगरपालिका कर्मचारी की मौत
कोण्डागांव / जुगानी कैप के पास एक कार डिवाईडर से टकरा गई । दो महिलाओं की मौके पर पर ही मौत हो गई। कार रायपुर से कांण्डगांव की तरफ आ रही थी। मृतकों में पर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेन्द्र ठाकुर की पत्नि राजेश्वरी ठाकुर और नगरपालिका कर्मचारी शर्मिला सरकार शामिल हैं। पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे । कार जैनेन्द्र का पुत्र चला रहा था। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उस फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।