CM भूपेश मांदर की थाप पर झूमे: बोले, कितना बदल गया है बीजापुर

0
143

करीम
बीजापुर 18 सितंबर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बीजापुर का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने बदलते बीजापुर का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पांच सालों में बीजापुर कितना बदल गया है। उन्होंने कहा कि जिन अस्पतालों में कभी इलाज की सुविधा नहीं थी, वहां ऑपरेशन हो रहा है। युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली है। इससे पहले मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज आमसभा मिनी स्टेडियम पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए लोक कलाकार प्रस्तुतियां दे रहे थे, तभी मुख्यमंत्री उनके साथ न केवल शामिल हुए बल्कि स्वयं मांदर की थाप देते हुए झूमने लगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ढोल बजाकर नाचते गाते आ रहे थे। कितना उत्साह का क्षण है। आज बीजापुर जिले में बहुत सारे कार्यों का लोकार्पण हुआ। लगभग 557 करोड़ के 252 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है। आप सभी को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 5 साल पहले जब यहां मुझे बुलाया जाता था तो सड़क मार्ग से आते थे, कार्यक्रम में भाषण देते हुए धीरे से कोई कहता था भैया ! जल्दी खत्म करो वापस जाना है। लेकिन आज बीजापुर बदल रहा है। बीजापुर में बदलाव आया है। बीजापुर के लोगों में विश्वास बढ़ा है। आज स्थिति में बड़ा बदलाव आया है। बड़ी संख्या में कैंप खुले हैं जो इससे पहले कभी नहीं खुले थे। इतनी सड़कें बनी हैं जो पहले कभी नहीं बने थे। बहुत सारे मोटरसाइकिल खरीदे गए, जो पहले नहीं थे। 1000 से अधिक ट्रैक्टर खरीदे गए हैं, जो पहले नहीं थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here